Change Language
Follow Us
Sarkari Yojana

Elabharthi eKYC Online 2025 : Bihar Pension eKYC Full Process

Abhijeet K Raj
By Abhijeet K Raj On October 18, 2025
7 min read 1.2k views

Elabharthi eKYC Online 2025:- बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभ पाने वाले सभी वृद्ध, विधवा, और विकलांग पेंशनधारकों के लिए e-KYC (Electronic Know Your Customer) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया को समय पर पूरा न करने पर लाभार्थियों की पेंशन राशि रोक दी जा सकती है।

Elabharthi Kyc Bihar 2025:- यदि आप या आपके परिवार में कोई सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहा है, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है। यहां हम विस्तार से समझेंगे कि Elabharthi e-KYC 2025 क्या है, इसे कैसे पूरा करना है, किन दस्तावेज़ों की जरूरत है, और इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलू।

 Elabharthi Pension E-KYC Online 2025: Short Details 

योजना का नाम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ई-लाभार्थी)
प्रक्रिया का नाम जीवन प्रमाणीकरण (e-KYC)
उद्देश्य यह सत्यापित करना कि लाभार्थी जीवित हैं ताकि पेंशन की राशि समय पर मिलती रहे
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन ( eLabharthi पोर्टल / CSC केंद्र) और ऑफलाइन (ब्लॉक कार्यालय)
आवेदन शुल्क ₹50 (केवल ऑनलाइन/CSC माध्यम से)
पात्र लाभार्थी वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग, असहाय और अन्य सामाजिक पेंशन प्राप्तकर्ता
आधिकारिक वेबसाइट elabharthi.bih.nic.in

 

 Elabharthi eKYC Online 2025 : जरूरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • लाभार्थी संख्या या बैंक खाता संख्या
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म तिथि का प्रमाण (आधार या अन्य मान्यता प्राप्त दस्तावेज)
  • मोबाइल नंबर (यदि लिंक है)
  • CSC ऑपरेटर द्वारा मांगा गया बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट)

 

Elabharthi eKYC Online 2025 : Bihar Pension e-KYC 2025   क्यों  जरूरी है? 

  • यदि कोई लाभार्थी समय पर e-KYC नहीं करता, तो उसे मृत मान लिया जाता है और उसकी पेंशन को रोक दिया जाता है। इससे न सिर्फ आर्थिक परेशानी होती है बल्कि भविष्य में पेंशन दोबारा चालू कराने की लंबी प्रक्रिया भी झेलनी पड़ती है। इसलिए समय पर Pension e-KYC कराना बहुत जरूरी है।

 Elabharthi eKYC 2025 के लाभ 

  • आपकी पेंशन राशि समय पर आपके बैंक खाते में आती रहेगी।
  • सरकार की रिकॉर्ड में आपकी सक्रियता सुनिश्चित होगी।
  • पेंशन रोकने का खतरा समाप्त हो जाएगा।
  • पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल होगी।
  • समय और मेहनत की बचत, खासकर बुजुर्ग लाभार्थियों के लिए।
 

 

 labharthi Pension e-KYC 2025 Apply Online कैसे करें? 

1. ऑनलाइन माध्यम (CSC केंद्र के माध्यम से):

  • अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं।
  • आधार कार्ड और लाभार्थी संख्या लेकर जाएं।
  • फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।
  • ₹50 शुल्क देकर केवाईसी पूरा करें।

2. ऑफलाइन माध्यम (ब्लॉक कार्यालय में फिजिकल केवाईसी): 

  • जिन लाभार्थियों के पास डिजिटल सुविधा नहीं है या जिनका बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो रहा है, वे अपने प्रखंड (Block) कार्यालय जाकर फिजिकल केवाईसी करा सकते हैं।
  • ब्लॉक कार्यालय में लाभार्थी को आधार कार्ड और पेंशन संबंधी विवरण के साथ उपस्थित होना होगा।
  • अधिकारी आपकी पहचान और जीवित होने की पुष्टि के बाद फिजिकल सत्यापन फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।

 

 Elabharthi Pension E-KYC Status कैसे चेक करें?  

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले Elabharthi Official Website पर जाएं।
  2. View Beneficiary Status” या “लाभार्थी की स्थिति देखें” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आपके पास दो विकल्प होंगे:
    • लाभार्थी आईडी से खोजें
    • बैंक खाता संख्या से खोजें
  4. उपयुक्त विकल्प चुनें और संबंधित विवरण भरें (जैसे आधार नंबर, लाभार्थी ID या बैंक अकाउंट नंबर)।
  5. कैप्चा कोड डालें और Search बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपकी KYC स्थिति स्क्रीन पर दिखेगी:
    • अगर लिखा है “KYC Valid Till [dd-mm-yyyy]” – तो आपकी केवाईसी सफलतापूर्वक हो चुकी है।
    • अगर KYC Pending या Expired दिखे – तो दोबारा KYC कराना जरूरी है।

 

Important Links – Elabharthi eKYC Online 2025

ई-लाभार्थी पोर्टल https://elabharthi.bihar.gov.in/
E-KYC फॉर्म भरने के लिए लॉगिन पेज Login for CSC KYC  (Soon) 
KYC रसीद डाउनलोड करें Download KYC Receipt
KYC स्टेटस चेक करें Check KYC Status
Official Application Notice

Interested in this vacancy? Take action today!

Ensure you review all recruitment notifications, minimum eligibility requirements, and deadline dates before applying.

Abhijeet K Raj
Author & Editor

Abhijeet K Raj

Bringing you the latest verified employment notifications, recruitment details, and exam updates.

Leave a Comment